31 मार्च तक होगा ऑनलाइन मेंबरशिप
कैथल|भाजपा एनजीओप्रकोष्ठ जिला कैथल की बैठक जिला संयोजक जगदीश गुप्ता की अध्यक्षता में रवि भूषण गर्ग के निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में विशेष तौर पर एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रवि भूषण गर्ग प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य अर्जुन कुमार गुप्ता और राजपाल उर्फ पाली एवं प्रदेश सचिव संदीप गोयल कैलरम मौजूद थे। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रकोष्ठ अपने स्तर पर 31 मार्च 2015 तक ऑनलाइन मेम्बरशिप करेगा। प्रकोष्ठ ने जिला कैथल में भाजपा के दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा। सदस्यता अभियान को शनिवार से आरम्भ करके गाँव और शहरों में मेम्बरशिप करवाई जाएगी जिसकी पूरी जानकारी जिला व् प्रदेश को प्रति सप्ताह दी जाएगी। इस अवसर पर अर्जुन गुप्ता, अमरजीत मानस, रवि, कमल खुराना, डॉ दिनेश, टेकचंद, प्रवीन गुप्ता, चंद्र प्रकाश, सुरेंद्र बंसल, राजपाल, संदीप गोयल कैलरम, हरभजन मिस्त्री, श्याम कल्याण, नरंजन सौदा, सुखविन्द्र, अनिल सौदा, जगदीश गुप्ता, सुरेश जांगड़ा, सुलतान क्योडक, महावीर, अनिल धीमान, आशु िबंदलिश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जिला संयोजक जगदीश गुप्ता।