बच्चों ने रेल टिकट खरीदने की जानकारी ली
कैथल|बीआरडीएम पब्लिकस्कूल के यूरो किड्स के बच्चों को रेल सेवाओं के बारे में ज्ञान देने के लिए रेलवे स्टेशन का भ्रमण कराया गया। प्राचार्य वरुण जैन ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को यातायात के ऐसे साधन से अवगत करवाना था, जो पटरी पर चलता है और एक ही समय में हजारों यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाता है। स्टेशन पर पहुंचते ही स्कूल के बच्चों को टिकट घर दिखाया गया और उन्हें टिकट खरीदने की जानकारी दी गई। अध्यापकों ने बच्चों को समय सूची किराया सूची के बारे में बताया। इसके बाद बच्चों को फ्लेटफार्म पर ले जाया गया और स्टेशन मास्टर का कार्यालय दिखाया गया। स्टेशन मास्टर ने यूरो किड्स को हरी झंडी लाल झंडी के बारे में बताया। स्कूल के अध्यापकों ने स्टेशन मास्टर को स्कूल की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शालू, पूजा, माधवी, अंजू, राहुल, भावना आदि स्टाफ के सदस्य भी मौजूद थे।
बीआरडीएम पब्लिक स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चे रेलवे स्टेशन का भ्रमण करते हुए।