पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडियों में 5,49,690 मीट्रिक टन जीरी

मंडियों में 5,49,690 मीट्रिक टन जीरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल|वर्तमान जीरीसीजन के दौरान बुधवार तक जिले की विभिन्न मंडियों एवं खरीद केंद्रों में 5 लाख 49 हजार 690 मीट्रिक टन जीरी की आवक हुई है। डीसी केएम पांडुरंग ने बताया कि कुल आवक में से सामान्य किस्म के जीरी की आवक 5 हजार 72 मीट्रिक टन, ग्रेड किस्म के जीरी की आवक 2 लाख 78 हजार 743 मीट्रिक टन, सरबती जीरी की आवक 610 मीट्रिक टन, मुच्छल जीरी की आवक 44 हजार 116 मीट्रिक टन तथा बासमती जीरी की आवक 2 लाख 21 हजार 149 मीट्रिक टन दर्ज की गई है। जीरी की कुल आवक में से मिलरों द्वारा एक लाख 32 हजार 132 मीट्रिक टन, डीलरों द्वारा एक लाख 37 हजार 184 मीट्रिक टन, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा एक लाख 7 हजार 792 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 81 हजार 913 मीट्रिक टन, एफसीआई द्वारा 242 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा 61 हजार 342 मीट्रिक टन तथा एग्रो द्वारा 29 हजार 85 मीट्रिक टन जीरी खरीदा गया है। सामान्य किस्म का जीरी 1360 रुपए प्रति क्विंटल, ग्रेड किस्म का जीरी 1400 रुपए प्रति क्विंटल, सरबती किस्म का जीरी 1600 रुपए से 1800 रुपए प्रति क्विंटल, मुच्छल किस्म का जीरी 1900 रुपए से 2350 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया।