- Hindi News
- मारपीट के दो मामलों में 24 से ज्यादा केस दर्ज
मारपीट के दो मामलों में 24 से ज्यादा केस दर्ज
मारपीटकरघायल करने के दो मामलों में 24 से ज्यादा लोगो पर केस दर्ज किया गया है।
भूना गांव निवासी सुरजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह छह बजे गांव के ही रामज्वारी, रिच्छपाल, सतपाल, जशपाल, सुखविंद्र, संदीप, अनिल, अमित, सचिन, संदीप, रवि, श्यामलाल, बागा, रामकिशन, पपल 10-15 अज्ञात व्यक्तियों ने घर में घुसकर उसकी लाठी, डंडा और ईंटों से पिटाई शुरू कर दी।
आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और खिड़की का शीशा तोड़ डाला। पुलिस ने केस दर्ज करके रामज्वारी बागा राम को गिर तार कर लिया है।
दूसरे मामले में प्यौदा वासी सागर ने गांव के ही ज्यौणा पर सिर में बरछी मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।