पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद के बयान पर महासंघ ने जताया रोष

सांसद के बयान पर महासंघ ने जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्रसांसदद्वारा दिए गए अमर्यादित बयान पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने रोष व्यक्त किया है। रोष व्यक्त करने के लिए कर्मचारियों ने महासंघ के अंतर्गत राजीव गांधी विद्युत सदन में गुरुवार को सभा का आयोजन किया। जिला प्रधान सतपाल राविश ने कहा कि कर्मचारी चुनी गई सरकार का हमेशा से कर्तव्यनिष्ठा से साथ देते आए हैं। इसके बावजूद भी कर्मचारी विरोधी बयानबाजी करके उनके मान-मर्यादा को ठेस पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि महासंघ द्वारा किए गई फैसले के अनुसार सांसद को कर्मचारियों से माफी मांगनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया तो वे सांसद के खिलाफ व्यापक स्तर पर विरोध, धरना, प्रदर्शन करेंगे। इस सभा में जिला चेयरमैन रमेश शर्मा, प्रांतीय वरिष्ठ उपप्रधान विश्वनाथ शर्मा, अमरीक सिंह और प्रेमचंद मौजूद थे।