- Hindi News
- म्यौली में विद्यार्थियों को बांटी यूनिफाॅर्म
म्यौली में विद्यार्थियों को बांटी यूनिफाॅर्म
कैथल|राजकीय प्राथमिकपाठशाला म्यौली में गुरुवार को सभी विद्यार्थियों को यूनिफार्म वितरित की गई। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक जयपाल ढांडा, स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान रामकुमार तथा एसएमसी के अन्य सदस्यों ने विद्यार्थियों को एसएसए द्वारा भेजी गई ग्रांट से यूनिफार्म वितरित की। अध्यापक रोशन लाल पंवार ने बताया कि एसएसए की ओर से विद्यार्थियों के लिए यूनिफार्म के लिए 400 रुपए प्रति छात्र राशि प्रदान की जाती है। एसएमसी के सहयोग से आज सभी विद्यार्थियों को यूनिफार्म वितरित की गई। इसके अलावा सरकार की ओर से नान एससी विद्यार्थियों को स्टेशनरी, बैग तथा मासिक प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है तथा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को एकमुश्त तथा मासिक प्रोत्साहन राशि वजीफे के रूप में प्रदान की जाती है। इस अवसर पर रमनीश कुमार, मुल्तान सिंह, सुशील कुमार, गुरमीत कौर, अनुज शर्मा तथा कुसुम लता उपस्थित थे।