हल्की बूंदाबांदी से तापमान गिरा, बढ़ी ठंडक
बसंत पंचमी के बाद मौसम में बड़ा परिवर्तन
दिनभररुक-रुककरहल्की बूंदाबांदी होती रही। बूंदाबांदी होने से एक बार फिर से ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कुछ क्षेत्रों में आकाश में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अगले 24 घंटों में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार की देर रात को आकाश में हल्के बादल छा गए। अलसुबह कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। शनिवार को भी दिनभर आकाश में हल्के बादल छाए रहे। लोगों को कुछ दिनों से तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास होने लगा था। लेकिन शनिवार को फिर से तापमान नीचे गिर गया और ठंड बढ़ गई।
फसल की पैदावार बढ़ेगी
वहींराजौंद में भी सुबह हो रही हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठंड के एहसास को एक बार फिर बढ़ा दिया है। इस हल्की सी बरसात ने किसानों की फसल की पैदावार को बढ़ाने का काम किया है।
हल्के बादल छाए रहने की संभावना
मौसमविशेषज्ञ चंद्र शेखर डॉगर ने बताया कि कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई है। ऐसे में ठंड में कुछ वृद्वि हुई है। फिलहाल मौसम में ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। अगले 24 घंटों में कुछ क्षेत्रों में आकाश में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। 16 फरवरी की रात को फिर से मौसम में परिवर्तन सकता है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार 16 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ रहा है। 16 फरवरी की रात को कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर भारी बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके पश्चात मौसम साफ रहेगा।
बागबानी अधिकारी डॉ. बाबू लाल शर्मा ने बताया कि तापमान बढ़ने से सरसों कहीं-कहीं गेहूं की फसल को तेला लगने की शिकायत बढ़ गई थी। लेकिन अब हल्की बूंदाबांदी से इन फसलों को तेले से कुछ बचाव होगा। किसानों को मौसम साफ होते ही कृषि अधिकारियों की सलाह के अनुसार सरसों गेहूं की फसल पर दवाई का छिड़काव जरूर कर देना चाहिए।
कैथल| शनिवारको हलकी बूंदाबांदी, बादल और सूर्यदेव की लुक्का-छिपी से मौसम काफी सुहाना बना हुआ था। (फोटो :जसविंदर जस्सी)