नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में कैथल, अम्बाला के खिलाड़ियों का डंका
तमिलनाडु में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूपी की टीम को 6-0 से हराया
कैथल|तमिलनाडुकेसेलम शहर में आयोजित अंडर-19 स्कूली नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में कैथल अम्बाला की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 10 से 14 फरवरी तक आयोजित प्रदेश स्तरीय फुटबॉल टीम में कैथल की तीन और अम्बाला की दो खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।
इन खिलाड़ियों में कैथल की तीन खिलाड़ी पूनम, सुदेश और पूनम एवं अम्बाला की दो खिलाड़ी अन्नू नरवाल पलक शामिल हैं। पांचों खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय फुटबॉल टीम में अहम योगदान डाल रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने एक के बाद एक कई गोल दाग टीम को विजेता बनाया। चीफ डीमिशन गुरदेव सिंह ने बताया कि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम को 6-0 के अंतर से हराकर रविवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया।
कैथल| फुटबालप्रतियोगिता में विजेता हरियाणा की टीम।