- Hindi News
- ब्लॉक समिति के चेयरमेन की खिलाफत करने नहीं पहुंचा कोई भी मेंबर
ब्लॉक समिति के चेयरमेन की खिलाफत करने नहीं पहुंचा कोई भी मेंबर
भास्कर फालोअप
सोमवारकोब्लॉक समिति पूंडरी के चेयरमेन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग पर एडीसी अरविंद मल्हान बीडीपी कार्यालय पूंडरी पहुंचे। अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बुलाई गई बैठक में ब्लाक समिति का कोई भी सदस्य नहीं आया। इस कारण बैठक स्थगित कर दी गई। इस मौके पर बीडीपीओ नरेंद्र कुमार स्टाफ सदस्यों की राह ताकता रहा।
सदस्योंने लगाया था ग्रांट में भेदभाव का आरोप : पिछलेमाह 21 अगस्त को ब्लाक समिति पूंडरी के 30 मे से 22 सदस्यों ने चेयरमैन के खिलाफ शपथ पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। उनका आरोप था कि चेयरमैन लगातार ग्रांट देने में भेदभाव कर रहा है। सभी सदस्यों को बराबर ग्रांट नहीं मिल रही है। ज्यादातर मीटिंगों में उन्हें बुलाया भी नहीं जाता है। सभी फैसले अपने आप लिए जा रहे हैं। विरोधी सदस्यों की अगुवाई कर रहे ब्लाक समिति के वाइस चेयरमैन ने तो इस्तीफा एडीसी को सौंपा भी दिया था।
इन सदस्यों ने विरोध में दिए थे शपथ पत्र
राजेशसिरसल, अजय सोलू माजरा, संजीव सांच, राममेहर पाई, कृष्ण, प्रदीप राणा फरल, सूबे सिंह पबनावा, बलकार ढांड, जसवंत जाजनपुर, देवेंद्र फतेहपुर, केदार, राजकुमार पिलनी, राजकुमार हाबड़ी, सोनू फरल, सुमन रमाणा-रमाणी, वंदना चंदलाना, बिमला पबनावा, नीलम मुन्नारेहड़ी, कृष्णा रसीना, सुरेश बाकल, मुकेश टयोंठा संतोष कौल ने एडीसी को शपथ पत्र देकर चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी।