- Hindi News
- कर्मचारी महासंघ जम्मू में प्रभावित काॅलोनियों को अडाप्ट करेगा
कर्मचारी महासंघ जम्मू में प्रभावित काॅलोनियों को अडाप्ट करेगा
आपदा पीड़ितों के लिए सभी कर्मचारी एक दिन का देंगे वेतन
भास्करन्यूज | कैथल
जम्मूकश्मीरमें प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एक दिन का वेतन दान देगा। इसके साथ ही आपदा से प्रभावित काॅलोनियों और गांवों को पुनर्स्थापना के लिए गोद लेगा।
संघ के जिला कैथल सचिव जरनैल सिंह उपाध्यक्ष ईश्वर सिरोही ने कहा कि जम्मू कश्मीर में प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों की मदद के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ एक दिन का वेतन देगा। इस बारे में सीएम को भी एक पत्र लिखा गया है। ताकि प्रदेश के सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन इस आपदा के पीड़ित लोगों के लिए भेजा जाए। इसके साथ ही सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने निर्णय लिया है कि एक दिन के वेतन के साथ-साथ इस त्रासदी से निपटने के लिए अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए भी भेजेंगे। संघ के कार्यकर्ता प्रदेश में ब्लाक स्तर पर आम जनता से पैसे एकत्रित कर अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के जरिए प्रभावित राज्य के गांव या काॅलोनियों को गोद लेकर उनके पुर्ननिर्माण में सहयोग करेंगे। इसके लिए 16 सितंबर को जवाहर पार्क जिला कार्यकारिणी की बैठक दोपहर दो बजे बुलाई गई है। 17 सितंबर से तुरंत कलेक्शन शुरू की जाएगी। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के केंद्रीय कमेटी सदस्य अशोक शर्मा ब्लाक सचिव रामधारी सिरोही ब्लाक अध्यक्ष जगरूप सहारण उपस्थित थे।