महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया
महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया
कैथल | दहेजके लिए प्रताड़ित करने पर एक महिला ने तेज छिड़क कर आग लगा दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बात्ता निवासी देवकी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी सास, ससुर देवर आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। आए दिन के कलह से तंग आकर उसने तेल छिड़क कर आग लगा ली। महिला को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मजिस्ट्रेट ने देवकी के बयान लिए। इसके बाद भी उसकी सास, ससुर देवर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।