- Hindi News
- सीधी बिजाई कर मुनाफा कमाएं किसान : अंटिल
सीधी बिजाई कर मुनाफा कमाएं किसान : अंटिल
कृषिविज्ञानकेंद्र एवं कृषि विभाग की ओर से गांव गुहणा में धान की सीधी बिजाई पर खेत दिवस का आयोजन किया।
चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के शिक्षा विस्तार निदेशक डाॅ. आरएस अंटिल ने कहा कि कैथल जिला के किसान धान की सीधी बिजाई कर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। पानी की बचत होगी। दूसरा मजदूरों की समस्या भी खत्म हो जाएगी। सीधी बिजाई से धान में बैकेने जैसी बीमारी भी कम आती है। खेतों की उर्वरा शक्ति बरकरार रखने के लिए समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन जैसे रासायनिक ढैंचा की हरी खाद का प्रयोग जरुरी करना चाहिए। केंद्र के वरिष्ठ समन्वयक डाॅ. हरिओम ने धान की सीधी बिजाई की वैज्ञानिक तकनीकी जानकारी देते हुए कहा कि कैथल में धान की सीधी बिजाई किसानों के लिए रामबाण साबित हो रही है।
जिला का जमीनी पानी बहुत खराब है और इस तकनीक के द्वारा पानी की बचत कर सकते हैं। डीडीए डाॅ. रोहताश सिंह ने कृषि विभाग की स्कीमों की जानकारी दी। इस अवसर पर डाॅ. आरएस बाल्याण, डाॅ. जगदेव सिंह, डाॅ. श्याम सुंदर, डाॅ. लक्खी राम, डाॅ. एनके बंसल, रमेश वर्मा, डाॅ. जसबीर सिंह, रमेश वर्मा उपस्थित रहे।