पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी

महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजौंद | नगरके जींद मार्ग पर सुनीता आंगनवाड़ी वर्कर के सेंटर पर ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण कमेटी की बैठक एएनएम राजपाल कौर आशा वर्कर सुदेश देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए एएनएम राजपाल कौर ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को शीघ्र पंजीकरण जांच करवाकर समय पर टीके लगवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को खाने-पीने के दौरान विशेष आहार लेने चाहिए। सुदेश ने बैठक में उपस्थित महिलाओं को मुफ्त अल्ट्रासाउंड के बारे में विस्तार से समझाया कि सिविल सर्जन कैथल की ओर से हर वीरवार सुबह 9 बजे से गर्भवती महिलाओं को जी एच कैथल सरकारी वाहन द्वारा ले जाने लेकर आने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान सुनीता, आशा वर्कर मोहन कुमारी, कविता, बेबी, केलो, रेनू, रीना, सोनिया, सीमा सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।