- Hindi News
- बेटी बचाओ अभियान में सुनाई सुंदर कविताएं
बेटी बचाओ अभियान में सुनाई सुंदर कविताएं
जेसीआईकैथलसिटी ने हनुमान वाटिका में बेटी बचाओ अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर जेसीरिट नीरू बंसल जेसीरिट आरती अग्रवाल ने बेटी के बारे में बताया कि बेटी है तो कल है, अगर बेटी नहीं है तो कल कुछ भी नहीं होगा, क्योंकि आज की बेटी कल की मां है और अगर मां ही नहीं होगी तो संसार कैसे चलेगा।
आज की नारी किसी से कम नहीं है। हमारे समाज में मदर टैरेसा, कल्पना चावला, रानी लक्ष्मीबाई, ममता सौदा, साइना नेहवाल, मैरीकॉम आदि जैसी बेटियों ने जन्म लिया है जिन्होंने अपना अपने परिवार और देश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने बेटी के ऊपर कुछ कविताएं भी सुनाई। जिसने सभी का मन मोह लिया।
संस्था के प्रधान जेसी राजेश खुरानिया ने बताया कि भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए हम सभी को मिल-जुल कर प्रयास करने चाहिए। प्रवक्ता जेसी अमन गुप्ता ने बताया कि जेसीआई कैथल सिटी अपने सेवा पखवाड़े में कल पौधारोपण का प्रोग्राम करने जा रही है। इस अवसर पर जेसी साथियों के साथ सभी जेसीरिट उपस्थित थीं। इसमें रीतिका, आरती, निधी, अंजली, मनीषा, सरिता, नेहा, पूजा उपस्थित रहीं।