पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनिया यूनिवर्सिटी में दूसरे स्थान पर रही

सोनिया यूनिवर्सिटी में दूसरे स्थान पर रही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल|कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालयद्वारा जारी बीकॉम चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में आईजी कॉलेज की छात्रा कुमारी सोनिया ने दूसरे स्थान पर रही। इस परीक्षा में सोनिया ने 600 में से 558 अंक हासिल किए हैं। प्राचार्या साधना ठुकराल ने बताया कि इस परीक्षा में सोनिया के बाद पूजा रानी ने 553 अंक हासिल करके चौथा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार मनीषा ने 544 अंक हासिल कर छठा, कोमल रानी ने 522 अंक हासिल कर 12वां, रिधिमा ने 520 अंक हासिल कर 14वां अंजू रानी ने 517 अंक हासिल करके 17वां स्थान हासिल किया। काॅलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सुरजीत बहादुर खुरानिया ने छात्राओं को और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सोनिया को 5100 रुपए पूजा और मनीषा को 1100 रुपए देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष रामबहादुर खुरानिया, रेनू बिंदलिश, ममता सोनी, सुमन, प्रियंका हर्ष उपस्थित थे।