पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कविता उच्चारण में सलोनी पहले स्थान पर रही

कविता उच्चारण में सलोनी पहले स्थान पर रही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरकेएसडीकाॅलेजके सेमीनार हाल में प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं के अंतर्गत भाषण एवं कविता उच्चारण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 55 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कॉलेज के सांस्कृतिक प्रतिभा खोज के संयोजक प्रो. ओम ने सभी विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की प्रेरणा दी। प्रतिभागियों ने भ्रष्टाचार, पर्यावरण सरंक्षण, विज्ञान, राजनीतिक अपराधीकरण जैसे विषयों पर अपने भाषण एवं कविताओं द्वारा अपने विचार अभिव्यक्त किए। भाषण प्रतियोगिता में जितेंद्र ने पहला, साक्षी कृतिका ने दूसरा, मोहन लाल ने तीसरा नितेश ने चौथा स्थान हासिल किया। कविता उच्चारण प्रतियोगिता में सलोनी पहले, अक्षय कुमार दूसरे, नमिता तीसरे रोहन चौथे स्थान पर रहे। इस मौके पर काॅलेज प्राचार्य डॉ. एसबी गोयल, प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. राजेंद्र , गीता गोयल, रामफल मान, विनय सिंघल, बलजीत सिंह अशोक अत्री उपस्थित थे।