पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उड़ती रही धूल, बाउंड्री और बैठने की व्यवस्था

उड़ती रही धूल, बाउंड्री और बैठने की व्यवस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नॉलेज

मैदान में ही बने हैं अलग-अलग कोर्ट

नेशनल प्रतियोगिता का स्टैंडर्ड लोकल स्तर से भी बदतर

60वींअंडर-19नेशनल बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता। 24 राज्यों की लड़के लड़कियों की 48 टीमें। करीब 480 खिलाड़ी। प्रत्येक टीम के साथ एक कोच एक मैनेजर यानी 96 सदस्य। इनके अलावा 30 रेफरी और एसोसिएशन कमेटी के सदस्यों को मिलाकर कुल 650 सदस्य इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कैथल आए हुए हैं। महाराजा सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में हो रही इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए इंतजाम देखें तो यह किसी लोकल स्तर की प्रतियोगिता के काबिल भी नहीं हैं। कोर्ट में उड़ती धूल ही खेल के इंतजामों की पोल खोलती नजर आती है।

कायदे से खेल के मैदान में कोर्ट के बाहर बाउंड्री होती है, लेकिन यहां कोई बाउंड्री नहीं बनाई गई है। एक गेम में पांच खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं और पांच खिलाड़ी एक्सट्रा में बैठे होते हैं। यहां एक्सट्रा खिलाड़ी खड़े रहते हैं। उनके बैठने का कोई इंतजाम नहीं है। बाउंड्री नहीं होने के कारण मैच देखने आने वाले दर्शक कोर्ट के आसपास ही मंडराते नजर आते हैं। (पेज16 भी देखें)

पुलिस के इंतजाम भी नहीं

मैचसुबह से शुरू हो जाते हैं। शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक पुलिस के यहां कोई इंतजाम नहीं थे। युवा तो मैदान में आराम से इधर-उधर विचरण कर ही रहे थे, साथ ही बाइक लेकर आने वाले भी बहुत थे। दोपहर ढाई बजे के करीब दो पुलिस वाले मैदान में आए थे, जिन्होंने बाइकों को अंदर लाने पर रोक लगाकर कुछ हद तक व्यवस्था को बनाए रखने के प्रयास किए।

^एसोसिएशन ही प्रतियोगिताओं का अधिकतर खर्चा स्वयं वहन करती है, सरकार की ओर से ग्रांट या अन्य राहत के बराबर मिलती है। जिस राज्य में खेल होते हैं, वहां की आयोजक एसोसिएशन द्वारा खेल के आयोजन का खर्च वहन किया जाता है। अपने स्तर पर जो इंतजाम हैं, वे पर्याप्त हैं। इंद्रजीतसिंह, खजांचीबॉल बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया

^नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के स्तर के इंतजाम तो नहीं है, लेकिन वर्ष 2007 में भी यहीं प्रतियोगिता हुई थी, उसके मुकाबले काफी कुछ सुधरा है। खिलाड़ियों को कोई शिकायत नहीं है, क्योंकि वे अपने खेल की तरफ ध्यान देते हैं। शुकांतदास, ज्वाइंटसेक्रेटरी, बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया

भारतीय खेल है बॉल बैडमिंटन

बॉलबैडमिंटन ऊन से बनी बॉल और रैकेट के साथ खेला जाने वाला खेल