पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली की कंपनी ने बिजली निगम से की सवा दो करोड़ रुपए की ठगी

दिल्ली की कंपनी ने बिजली निगम से की सवा दो करोड़ रुपए की ठगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीकीएक कंपनी के तीन अधिकारियों ने बिजली निगम के साथ करोड़ों रुपए की हेराफेरी की। पुलिस ने निगम के एसडीओ की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम के एसडीओ संजीव मेहता ने आरोप लगाया वर्ष 1997 में निगम ने दिल्ली की जीटको कंपनी को कैथल में ट्रांसफार्मर तारों को बदलने को लेकर 10 करोड़ रुपए का ठेका दिया था। इस कार्य को कंपनी के एसएस कपूर जेएस कपूर देख रहे थे। निगम द्वारा आरोपियों को नए ट्रांसफार्मर तार खरीदने के लिए पेमेंट दी जाती थी उसके बाद कंपनी के अधिकारी उक्त रकम से सामान खरीदकर शहर में निगम द्वारा बताए स्थानों पर तार ट्रांसफार्मर बदलने का काम करते थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि दस करोड़ रुपए में से कंपनी के अधिकारी दो करोड़, 22 लाख 86 हजार 385 रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। जब निगम को इस बारे में सूचना मिली तो पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। 10 नवंबर को शिकायत दर्ज करवाने के बाद सिविल लाइन थाना के एएसआई सत्यवान महेंद्र सिंह ने मामले में जांच की। जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर कंपनी के तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।





बिजलीनिगम को चूना लगाकर फरार हुए आरोपी केवल निगम को 2.22 करोड़ रुपए का चूना लगाकर फरार हो गए, बल्कि शहर में बदले पुराने ट्रांसफार्मर तार को भी लेकर फरार हो गए।