- Hindi News
- 999 आवेदकों में से फरवरी तक चुने जाएंगे बेरोजगार
999 आवेदकों में से फरवरी तक चुने जाएंगे बेरोजगार
रोजगारकार्यालयद्वारा नवंबर माह में बेरोजगारी भत्ता देने के लिए आवेदन लिए गए। महीने भर में जिले के 999 बेरोजगारों ने आवेदन किए। विभाग द्वारा इन बेरोजगार आवेदनों में से योग्य पात्रों की छंटनी का काम शुरू कर दिया गया है। विभाग के कर्मचारियों के अनुसार फरवरी माह तक छंटनी करके योग्य पात्रों की सूची तैयार कर दी जाएगी और भत्ता भी शुरू हो जाएगा।
जिले में दो रोजगार कार्यालय के बनाए गए हैं। कैथल के अलावा दूसरा गुहला में स्थापित हैं। दोनों कार्यालयों से लगभग 1400 लोगों ने आवेदन पत्र लिए थे, जिनमें से कैथल में 799 आवेदन और गुहला से 200 लोगों ने ही जमा करवाया है। भत्ते की शर्त को पूरा करने वाले पात्र अपने आवेदन जमा करवाने नहीं पहुंचे।
योग्य को ही भत्ता
^नवंबरमाह में भत्ता लेने के लिए 999 पात्रों ने आवेदन किया है। सभी पात्रों के आवेदनों की जांच करके छंटनी की जाएगी। छंटनी में जो योग्य पात्र होंगेे, उनके कागजों और फीडबैक की जांच विभाग द्वारा करवाई जाएगी। विभाग की सभी शर्तों को पूरा करने वाले पात्रों को बेरोजगारी भत्ता की सूची में शामिल करके भत्ता दिया जाएगा। ममताबूरा, सहायकरोजगार अधिकारी, कैथल
ये हैं शर्तें
प्रदेशके किसी भी रोजगार कार्यालय में आवेदक का पिछले तीन वर्ष से पंजीकरण होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। परिवार के पास दो हेक्टेयर से ज्यादा भूमि नहीं होनी चाहिए। घरेलू और व्यापारिक कार्य के लिए दस लाख रुपए से अधिक की संपत्ति नहीं होनी चाहिए। आवेदक छात्र ट्रेनर या भिक्षु नहीं होना चाहिए। आवेदक की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज वर्षभर सभी कार्य दिवसों में होता है, लेकिन बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए केवल नवंबर माह में ही आवेदन किया जाता है। इस साल जिले के दोनों कार्यालयों में 999 पात्रों ने भत्ते के लिए आवेदन किया। अब तक करीब 35 हजार लोगों का रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज है। अब तक 293 पात्रों कैथल और 115 पात्रों को गुहला रोजगार भत्ता मिल रहा है।
सहायक रोजगार अधिकारी ममता बूरा ने बताया कि विभाग द्वारा बेरोजगारों को भत्ता देने के लिए कुछ नियम तैयार किए गए हैं। इन नियमों को पूरा करने वाले की जांच की जाएगी। जो पात्र सभी नियमों को पूरा नहीं करेगा। उसे छंटनी के तहत भत्ता की सूची से बाहर कर दिया जा