नशीला पदार्थ पिलाकर नकदी अंगूठी ले गए
कैथल | चोचड़ागांव निवासी धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह किसी काम से अनाज मंडी पूंडरी में आया था। अनाज मंडी में एक दुकान पर अज्ञात लोगों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। नशीले पदार्थ के कारण वह अपने होशोहवास खो बैठा। उसकी इस स्थिति का फायदा उठाते हुए अज्ञात लोग उसके पास से 13 हजार रुपए नकद सोने की अंगूठी चोरी कर फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।