पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 7 केंद्र पर 3400 स्टूडेंट्स देंगे दूसरे चरण की परीक्षा

7 केंद्र पर 3400 स्टूडेंट्स देंगे दूसरे चरण की परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमेंशनिवार को दूसरे चरण की परीक्षा को ब्लाॅक स्तर पर लिया जाएगा। पुलिस विभाग द्वारा ली जा रही परीक्षा की पूरी तैयारी की जा चुकी है। सभी छह ब्लाॅकों में परीक्षा के लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 3400 छात्रों द्वारा परीक्षा ली जाएगी।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर रमेश चंद ने बताया कि विभाग समाज के हर नागरिक को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए प्रयासरत है। इस कड़ी में छात्र-छात्रों की एक परीक्षा का आयोजन विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। जिसके पहले चरण की परीक्षा में 750 स्कूलों के एक लाख दो हजार पांच सौ छात्रों ने हिस्सा लिया था। सभी स्कूलों में से तीन छात्रों के चयन के बाद शनिवार को दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में जिले को छह ब्लाकों में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि छह ब्लाकों में परीक्षा के लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 3400 छात्र परीक्षा देंगे। इस परीक्षा के बाद तीसरे चरण के लिए प्रत्येक ब्लाक से छह छात्रों का चयन किया जाएगा। जो जिला स्तर की परीक्षा में हिस्सा लेंगे।





कैथलमें राजकीय गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाखौली अड्डा, कलायत में राजकीय गल्सZ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजौंद में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पूंडरी में एसडी राजकीय स्कूल, सीवन में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चीका राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा ली जाएगी। हर ब्लाॅक के छात्र अपने ब्लाॅक के परीक्षा केंद्र पर पहुंच कर ट्रैफिक सेंस की परीक्षा दे सकेंगे।