- Hindi News
- मापतोल विभाग ने राजौंद में की छापेमारी, मचा हड़कंप
मापतोल विभाग ने राजौंद में की छापेमारी, मचा हड़कंप
मापतोलविभागअम्बाला मंडल के नियंत्रक ने टीम सहित नगर में दुकानों पर अचानक से छापेमारी कर वजन वजन तोलने वाले उपकरणों की जांच की। टीम का पता लगते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार देखते ही देखते ही अपनी दुकानें बंद कर गायब होने लगे। जिन दुकानदारों की दुकानें खुली थी, वहां विभाग की टीम ने सभी मापदंडों के अनुसार जांच की। टीम द्वारा पैकिंग की वस्तुओं, निर्माण तिथि, अंतिम तिथि, शुद्ध वजन उचित अंकित मूल्यों के अलावा स्केल वजन को जांचा।
अम्बाला मंडल माप तोल विभाग नियंत्रक राजेश शर्मा, जिला कैथल के माप तोल विभाग निरीक्षक सोमेश कुमार, उप निरीक्षक रामफल सिंह के साथ नगर में दवाइयों, मिठाई की दुकानें, करियाना फल फ्रूट की दुकानों पर छापे मारकर जांच अभियान चलाया। जिला निरीक्षक सोमेश कुमार ने बताया कि उनका यह अभियान लगातार चलता रहेगा। विभाग का उद्देश्य है बिना किसी को पता लगे ही अचानक से छापेमारी कर वजन से संबंधित उपकरणों की जांच दुकानों पर बिकने वाले सामान की सही कीमत उचित वजन उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का प्रयास है। कोई भी दुकानदार उपभोक्ताओं के साथ खिलवाड़ कर सके। मौके पर खड़े कई लोगों ने दवाई विक्रेताओं द्वारा यूरिया खाद अंकित मूल्य से ज्यादा दामों में बेचने की शिकायत की। अंबाला मंडल के नियंत्रक राजेश शर्मा ने मौके पर ही इस कार्य को अंजाम देने वाले दुकानदारों के पास टीम को ले चलने की बात कही भविष्य में भी इस प्रकार उपभोक्ताओं को चपत लगाने वाले दुकानदारों को सबक सिखाने के लिए टीम सदस्यों का मोबाइल नंबर भी उपभोक्ताओं को दिया।
राजौंद |निरीक्षण करते माप तोल टीम के अधिकारी।