पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारियों को परेशान कर रहे अफसर : सुरजेवाला

व्यापारियों को परेशान कर रहे अफसर : सुरजेवाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वमंत्रीएवं स्थानीय विधायक रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार अपने किए हुए वादे से भाग रही है। सौ दिनों में काला धन अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली मोदी सरकार अब लगभग 180 दिन बाद भी चुप्पी साध रखी है। प्रदेश की सरकार पर आरोप लगाया कि 2005 के बाद कांग्रेस सरकार में कभी भी यूरिया खाद की कमी नहीं होने दी मगर अब प्रदेश में भाजपा सरकार के आने के बाद यूरिया खाद का अकाल सा पड़ गया है और प्रदेश सरकार ने किसानों का बुरा हाल करके उनकी पगड़ी सड़क पर ला दी है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आज प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण उद्योग चौपट होने के कगार पर हैं। व्यापारियों को अफसरशाह तंग करने में लगे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केंद्र प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध और किसानों, व्यापारियों, मजदूरों कर्मचारियों के हित में वे उनके साथ खड़े हों और उनके हक में अगर संघर्ष भी करना पड़ा तो वे पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर कविराज शर्मा, दिलबाग मौर, नाजर सिंह दयोरा, प्रदीप हरित, विनोद मिडडा, राम निवास मित्तल, रणधीर राणा, बहादुर सैनी, डा.श्याम साहनी, सोनू सेठ, धर्मवीर सैनी, धर्मपाल ठेकेदार, सुरजीत बैनीवाल, सतपाल फौजी, डा.एल क्वात्रा, दर्शन खनौदा मौजूद थे।

कैथल | मीटिंग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला।