पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईमेल नहीं तो एफआईआर की कॉपी घर पहुंचाएगा सिपाही

ईमेल नहीं तो एफआईआर की कॉपी घर पहुंचाएगा सिपाही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर | थानेमें दर्ज एफआईआर की प्रति (फोटो कॉपी) पाना अब मुश्किल नहीं बल्कि आसान होगा। एफआईआर दर्ज होने पर उसकी स्कैन कॉपी आपकी ईमेल से प्राप्त की जा सकेगी। पुलिस ने करनाल रेंज आईजी हनीफ कुरैशी ने जोन में आने वाले कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर कैथल के सभी थानों में \\\"एफआईआर एट डोर स्टेप स्कीम\\\' की शुरुआत की।

जब कोई व्यक्ति थाने में एफआईआर दर्ज कराने जाएगा तो उसे शिकायत के साथ अपनी या परिचित की ईमेल आईडी लिखवानी होगी। व्यक्ति को एफआईआर के लिए थाने में लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जब एफआईआर दर्ज हो जाएगी तो उसे स्कैन करके शिकायतकर्ता की ईमेल पर संबंधित थाना इंचार्ज द्वारा भेज दिया जाएगा। बहुत से लोग ऐसे हैं जिनकी अपनी ईमेल नहीं है। लेकिन उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं। किसी कारण व्यक्ति अगर थाने में आकर एफआईआर की प्रति प्राप्त करने में असमर्थ है तो उनकी प्रार्थना पर थाना प्रबंधक द्वारा बीट अनुसार सिपाही या अन्य पुलिस कर्मचारी की मदद से बंद लिफाफे में एफआईआर की प्रति शिकायतकर्ता के घर पहुंचाई जाएगी।

पुलिसके वहाट्स एप नंबर जारी करेगी: आईजीहनीफ कुरैशी ने बताया कि पुलिस और जनता के बीच सहयोग बढ़ाना की दकड़ी में पुलिस जल्द ही व्हाट्स-एप नंबर और फेसबुक आईडी भी जारी की जा रही है।