पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सबसे अच्छा भाषण देकर हरदीप ने लूटी वाहवाही

सबसे अच्छा भाषण देकर हरदीप ने लूटी वाहवाही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयआईटीआईकैथल में शुक्रवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाल सिंह थे और अध्यक्षता वर्ग अनुदेशक विभा गोरा, राजेश कुमार, राजकुमार गांधी और सुरेंद्र मोहन ने किया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से छात्र-छात्राओं ने आतंकवाद, देशभक्ति, देशप्रेम और स्वच्छता पर अपने वक्तव्य रखे।

प्राचार्य भूपेंद्र पाल सिंह ने कहा कि आज आतंकवाद पूरे देश के सामने एक गंभीर मुद्दा बनकर उभरा है। सभी देशों के सहयोग से ही इस पर काबू पाया जा सकता है। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने हरदीप को प्रथम, दीपक द्वितीय और आशा को तृतीय घोषित किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर मानित किया। प्रतियोगिता में मंच संचालन जोगेंद्र सिंह वायरमैन अनुदेशक ने किया। स्वच्छता पर प्रवेश कुमार और पर्यावरण पर भारती ने अपने ओजस्वी भाषण से अमिट छाप छोड़ी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका वर्ग अनुदेशक धर्मबीर सिंह, सोहन लाल, जसमोहिंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, तेजस्वी और क्षमा ने निभाई। प्रतियोगिता में आशा, दीपक, पूनम, गोल्डी, हरदीप, परमजीत, संजय, राहुल बंसल, मोनिका मोर, भारती, नीरू, सुनीत सैनी का भाषण प्रशंसनीय रहा।