पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धांधली पकड़ने के लिए मंडी में डटे हैं मार्केटिंग बोर्ड अधिकारी

धांधली पकड़ने के लिए मंडी में डटे हैं मार्केटिंग बोर्ड अधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडीमेंमार्केट फीस में करोड़ों रुपए के गोलमाल की जांच करने के लिए मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी तीसरे दिन भी डटे रहे। बोर्ड के अधिकारियों का मकसद मार्केेटिंग फीस बढ़वाना है। उनका मानना है कि इस बार दस्ती में काफी जीरी गई है।

राइस मिलर मालिकों को रिकाॅर्ड पूरा करने के लिए दो दिन का समय दिया था। मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि लोक प्रशासन और विभाग जो भी आदेश देगा वे वही करेंगे। राइस मिलर्स ने दो दिन का समय मांगा था। इसलिए उन्हें दो दिन का समय दे दिया था। जेडएमईओ नरसिंह ज्याणी, डीएमईओ धर्मपाल भांबू, कमेटी सचिव नरेंद्र कुमार यादव तीसरे दिन भी रिकार्ड खंगालने में लगे रहे। अधिकारियों का कहना है कि मंडी में अभी नाके लगे रहेंगे। दस्ती में कोई भी माल नहीं निकले दिया जाएगा। बिना गेट पास के एक कट्टा भी बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। एसडीएम आरके सिंह ने भी शुक्रवार का मंडी का दौरा किया था। आढ़ती, राइस मिलर्स अधिकारियों ने उन्होंने बातचीत की थी। एसडीएम आरके सिंह ने बताया मामले को सुलझा दिया जाएगा। नई अनाज मंडी प्रधान सुरेश मित्तल ने कहा कि शुक्रवार को एसडीए ने व्यापारियों की समस्या सुनी थी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।