- Hindi News
- नौच गांव में ग्राम पंचायत की अरबों की जमीन पर कब्जा
नौच गांव में ग्राम पंचायत की अरबों की जमीन पर कब्जा
नौचगांवमें ग्राम पंचायत गऊचरांद की अरबों रुपए की जमीन पर लोगों ने कब्जे किए हुए हैं। बीडीपीओ ने मामले की जांच रिपोर्ट डीडीपीओ को सौंप दी है। इस जमीन के 64 केस सहायक कलेक्टर प्रथम श्रेणी कैथल न्यायालय में भी चल रहे हैं। गांव के एक व्यक्ति ने डीसी राज्य के मुख्य सचिव को शिकायत भेजकर अरबों की जमीन से कब्जे हटाने की मांग की है।
उदय सिंह नौच ने बताया कि वर्ष 1957-58 की जमाबंदी के गांव नौच में पंचायत की 7357 कनाल 15 मरले थी। भूमि में से सार्वजनिक कार्यों के लिए 2630 कनाल 16 मरले भूमि रिजर्व छोड़ी गई थी। पंचायत गऊचरांद की 1319 कनाल 10 मरले की लोगों ने फर्जी तरीके से डिग्री इंतकाल करवा लिया है। 321 कनाल 13 मरले जमीन ड्रेन में चली गई है। पंचायत गऊचरांद की 3061 कनाल 16 मरले जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जे किए हुए हैं। गऊचरांद की 213 कनाल चार मरले भूमि के केसों का फैसला पंचायत के हक में हो चुका है। जिसका कब्जा फिलहाल लेना बकाया है। जांच रिपोर्ट के बाद लोगों को उम्मीद बंधी है कि गांव की जमीन से नाजायज कब्जे हटा दिए जाएंगे। उदय सिंह नौच ने गांव की जमीन से नाजायज कब्जे हटाने की मांग की है।
इसी गांव के निवासी ने आरटीआई कानून के तहत सूचना मांगने वाले उदय सिंह ने डीसी राज्य के मुख्यसचिव को ताजा पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि वह पहले भी कई बार सरकार को इस गैर कानूनी कार्य के लिए सरकार को अवगत करवा चुके हैं वहीं पूर्व सरकार में उन्होंने हर समाधान डॉट काम का भी सहारा लिया था। हालांकि डीसी ने कुछ दिनों पूर्व इस मामले में कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन यह कार्रवाई आगे बढ़ने की बजाए थम ही गई। गौरतलब है कि वर्ष 2011 में सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला सुनाते हुए पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे हटाए जाने के आदेश दिए थे।