पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माफी नहीं मांगी तो बीजेपी के खिलाफ खापें छेड़ेंगी आंदोलन

माफी नहीं मांगी तो बीजेपी के खिलाफ खापें छेड़ेंगी आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वजातसर्वखापमहापंचायत के अध्यक्ष मेवा सिंह छात्तर प्रेस प्रवक्ता भरत सिंह बैनीवाल ने कहा कि कानून मंत्री सदानंद गौड़ा ने खापों पर की टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी तो खाप बीजेपी के खिलाफ आंदोलन छेड़ेंगी। बीजेपी को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे। खाप नेताओं ने कानून मंत्री के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि खाप-पंचायतें हजारों साल से चली रही हैं। जो प्राचीन काल से ही सामाजिक बुराइयों, अन्याय, विदेशी ताकतों और सरकार के जुल्मों के खिलाफ लड़ती आई हैं। इस देश की संस्कृति को बचाने में खाप-पंचायतों का अहम योगदान रहा है। शुरू से ही भारत देश की एकता और अखंडता में अहम भूमिका निभाई है। कोर्टों में एक मुकदमे पर लाखों रुपए खर्च हो जाते हैं। खाप बिना किसी खर्च के बड़े-बड़े फैसले कर देती है। भारत के कानून मंत्री खाप-पंचायतों को यदि ही असंवैधानिक बताते हैं तो यह भरतीयों के हर वर्ग के मान सम्मान पर हमला है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद में खाप पंचायतों की धरती को नमन करते हैं। दूसरी तरफ उनके मंत्री गलत बयान बाजी कर रहे हैं।