पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्यूशन पर गया दसवीं का छात्र 5 दिन से नहीं लौटा

ट्यूशन पर गया दसवीं का छात्र 5 दिन से नहीं लौटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | पूंडरीथाना पुलिस को एक व्यक्ति ने उसके 15 वर्षीय पोते का अपहरण होने की आशंका जाहिर करते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। पूंडरी के डेरा हाबड़ी रोड निवासी हरभजन सिंह ने शिकायत में बताया कि दस दिसंबर को शाम करीब पांच बजे ट्यूशन पर गया था। पांच दिन बीतने के बाद भी उसका पोता लवप्रीत सिंह वापस घर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि वे पिछले पांच दिन से सभी संबंधियों सहित सभी जगह पता कर चुके हैं, पर उन्हें लवप्रीत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।