- Hindi News
- बस से उतरी महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
बस से उतरी महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
गुहलागोशालामें निकाले जाने वाले ड्रा का इनाम जानने के लिए बस से उतरी महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत गंभीर देखते हुए महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शक्ति नगर रेस्ट हाउस वार्ड 10 निवासी वेद रानी ने बताया कि वे 12 दिसंबर को पेंशन लेने के बाद बस में घर जा रही थी। उसने गुहला गोशाला में निकाले जाने वाले ड्रा को भरा हुआ था। रास्ते में उसे ड्रा होने का पता चला। ड्रा में इनाम का पता करने के लिए वे बस से गाेशाला पर उतर गई। भीड़ के दौरान एक ट्रक ने उसको टक्कर मार दी, जिसमें वे घायल हो गई। ईएएसआई साहब सिंह ने बताया कि पुलिस ने वेद रानी की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर है।