पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बचाव में फैसला कराने पर हेड कांस्टेबल ने मांगी रिश्वत, जज ने कराया मामला दर्ज

बचाव में फैसला कराने पर हेड कांस्टेबल ने मांगी रिश्वत, जज ने कराया मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | सिविललाइन थाना पुलिस में जज ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूंडरी थाने में राजेश कुमार के खिलाफ एफआईआर नंबर 107 अंडर सेक्शन 406, 420, 506 धारा के तहत मामला दर्ज है। अब यह मामला जेएमआईसी हिमांशु सिंह की अदालत में विचाराधीन है।

हेडकांस्टेबल रामनिवास मामले को लेकर आरोपी राजेश कुमार से 29 नवंबर 2014 को जिला कोर्ट में मिला। आरोपी रामनिवास ने राजेश कुमार को कहा कि वह धोखाधड़ी के मामले का फैसला उसके पक्ष में करा सकता है। हेडकांस्टेबल ने इसके लिए रिश्वत की मांग की। इस पर राजेश कुमार ने मामले की जानकारी जेएमआईसी हिमांशु सिंह को दे दी। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने हेड कांस्टेबल रामनिवास के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत पुलिस को शिकायत दे दी। सिविल लाइन एसएचओ विक्रमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच डीएसपी हेड क्वार्टर टेकनराज करेंगे।