1100 ग्राम चूरापोस्त सहित एक गिरफ्तार
कैथल | एसआईरामकृष्ण ने बताया कि वे टीम के साथ गश्त कर रहे थे। गांव अजीमगढ़ के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आया। पुलिस को देखकर उनकी हरकत चौकाने वाली थी। पुलिस को उस पर शक हुआ। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल सवार से 1100 ग्राम से चूरापोस्त बरामद हुआ। चूरापोस्त के साथ बुपर गांव निवासी रणधीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।