- Hindi News
- हरियाणा ब्रह्म कल्याण समिति की मासिक बैठक
हरियाणा ब्रह्म कल्याण समिति की मासिक बैठक
कैथल | हरियाणाब्रह्म कल्याण समिति की मासिक बैठक समिति के पूर्व प्रधान कृष्ण कौशिक के निवास पर हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के प्रधान रतनलाल शर्मा ने की जबकि मंच संचालन महासचिव महीपाल कौशिक ने किया। प्रधान रतनलाल शर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में भाईचारा स्थापित करने के अलावा समाज में फैली कुरीतियों के विरुद्ध लड़ाई लड़ना भी है। भ्रूण-हत्या सामाजिक बुराई है और इस बुराई के प्रति हमें लोगों को जागरूक करके इसे जड़मूल से खत्म करने के लिए प्रयास करने चाहिए। समिति के प्रत्येक पदाधिकारी सदस्य को चाहिए कि वह इस बुराइयों को मिटाने की शुरुआत स्वयं से करे तभी इस बुराई को समाज से मिटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हमें चाहिए कि हम बेटों को भी समझाएं और उन्हें सही गलत का अहसास कराएं। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष सतबीर थुआ, उपचेयरमैन कृष्ण कौशिक, सतबीर नारनौंद, कृष्ण शर्मा चंदाना, प्रिंसिपल महीपाल कौशिक, सुरेश पाल जेई, शीशपाल शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इससे पूर्व जाखौली अड्डा स्थित गायत्री मंदिर के पुजारी रामचंद्र की मृत्यु पर भी दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया गया।