- Hindi News
- सेवानिवृत्ति के फैसले से युवाओं को लाभ : कौशिक
सेवानिवृत्ति के फैसले से युवाओं को लाभ : कौशिक
कैथल | अखिलभारतीय शुगर मिल महासंघ ने मुख्यमंत्री के 58 वर्ष में सेवानिवृत्ति के फैसला का स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस फैसले को उनकी दूरदर्शी सोच बताया है। अखिल भारतीय शुगर मिल महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य वीरभान कौशिक ने कहा कि इससे बेरोजगार और नए युवाओं को नौकरी में अवसर मिलेंगे। सरकार का यह फैसला ऐतिहासिक है और युवाओं के हित में है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि दो वर्ष आयु घटाने के साथ राज्य सरकार को विभिन्न विभागों में खाली पड़े हजारों पदों को भी भरे, ताकि बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिल सके। कौशिक ने कहा कि शुगर मिलों में दैनिक वेतन भोगी कार्य करने वाले कर्मचारी 25-25 सालों से डेलीवेजिज पर कार्य कर रहे हैं और डेलीवेज पर ही रिटायरमेंट ले रहे हैं। उनकी पेंशन भी बुढ़ापा पेंशन जैसी ही है। अखिल भारतीय शुगर मिल मजदूर महासंघ के महासचिव पुष्कर राज और भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश प्रभारी जंगबहादुर ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया।