पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने बरामद की 10 लाख से ज्यादा की संपत्ति

पुलिस ने बरामद की 10 लाख से ज्यादा की संपत्ति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनवरीसेअब तक पुलिस की धरपकड़ में 10 लाख रुपए से ज्यादा संपत्ति और तस्करी के लगभग 50 मामलों में मादक पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता आरएल खटकड़ ने बताया कि जनवरी माह दौरान सेंधमारी के 4 मामलों में 2 लाख 32 हजार रुपए मूल्य की संपत्ति बरामद की है।

लूट के एक मामले में 6 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति बरामद कराई गई। चैन स्नैचिंग के एक मामले में 12सौ रुपए की संपत्ति, साधारण चोरी के तीन मामलों में 50 हजार रुपए मूल्य की संपत्ति हासिल की है। चोरीशुदा संप रखने के 10 मामलों में 9,73,200 रुपए मूल्य की चोरी की संपत्ति बरामद की है।

जुआ अधिनियम के 13 मामलों में 22 हजार 110 रुपए नगदी बरामद की गई है। मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के 23 मामलों में 89.2 किलोग्राम चूरापोस्त, 2.8 किलोग्राम गांजा, 1.201 किलोग्राम चरस बरामद की है। आबकारी अधिनियम के 8 मामलों में 50.50 बोतल अवैध शराब एक क्विंटल 80 किलोग्राम लाहण बरामद किया गया।

किसी भी अपराध को रोकने के लिए आम जनता का सहयोग बहुत जरूरी है। जिले के किसी भी क्षेत्र में अपराध होता नजर आया या किसी प्रकार के अपराध को बढ़ावा मिलता हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। कृष्णमुरारी, एसपी कैथल।