- Hindi News
- शिशु निकेतन में जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 11 फरवरी को
शिशु निकेतन में जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 11 फरवरी को
कैथल |जिला बालबैडमिंटन एसोसिएशन की बैठक प्रधान पंकज शर्मा की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान पर हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि सीनियर जिला बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता 11 और 12 फरवरी को शिशु निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना में होगी। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी गोहाना में होने वाली सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उपप्रधान सुखबीर चहल ने बताया कि भूना में होने वाले इस प्रतियोगिता में लड़का और लड़की दोनों वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। मौके पर जिला महासचिव शमशेर सिंह, शिवदत्त शर्मा और रघुवीर शर्मा मौजूद थे।