पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जवाहर पार्क में जनवादी नौजवान सभा ने बैठक में हत्या करने की निंदा की

जवाहर पार्क में जनवादी नौजवान सभा ने बैठक में हत्या करने की निंदा की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल |जवाहर पार्कमें जनवादी नौजवान सभा एवं विकलांग अधिकार मंच के बैनर तले बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें रोहतक जिले के बहु अकबर गांव में नेपाली मूल की लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या करने की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इसकी अध्यक्षता शर्मिला पिल्खन ने की और संचालन योगेश शांडिल्य ने किया। रूस्तम सैनी किरण और दीक्षा ने बताया कि महिला उत्पीडऩ रोकने के लिए बने कानूनों का व्यवहार में लागू नहीं हो पाना भी इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार है। इस अवसर पर सुखदेई, सूरजमुखी काको मौजूद थे।