- Hindi News
- मारपीट में दो घायल, पुलिस ने किया दो पर मामला दर्ज
मारपीट में दो घायल, पुलिस ने किया दो पर मामला दर्ज
कैथल| दोमारपीट के मामलों में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महादेव कॉलोनी निवासी गुरबचन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 28 जनवरी को कॉलोनी में अज्ञात कारणों के चलते आरोपी ने उस पर चाकू से हमलाकर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। एएसआई हवा सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक अन्य मामले में शक्ति नगर कैथल निवासी शांति देवी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि छह फरवरी को दिन के समय शक्ति नगर निवासी विक्की शराब के नशे में उसके घर में घुस आया। आरोपी ने उस पर डंडे और थप्पड़-मुक्कों से हमला कर उसे जान से मारने की धमकी दी। हेडकांस्टेबल शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।