- Hindi News
- अम्बाला रोड से बाइक चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अम्बाला रोड से बाइक चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
कैथल|सिटी थानापुलिस को एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दी है। चंदाना गेट निवासी धूप सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया कि छह फरवरी को वह किसी काम से अम्बाला रोड पर गया था। उसने अपनी बाइक आरकेएम पैलेस अम्बाला रोड के पास खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो उसकी बाइक अपने स्थान से गायब थी। उसने बाइक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चला। एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।