पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गन्ने की ट्राली में मारी टक्कर, दो घायल

गन्ने की ट्राली में मारी टक्कर, दो घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | रविवारसुबह करीब पांच बजे करनाल जाते हुए शुगर मिल के पास एक कार ने गन्ने की ट्राॅली को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां डाॅक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। एएसआई भीम सिंह ने बताया कि सुबह कैथल से करनाल जा रहे कार सवार ने शुगर मिल के पास गन्ने की ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जयभगवान और गोल्डी घायल हो गए। इस मामले में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ।