पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आभूषण की दुकान की खिड़की तोड़कर हजारों रुपए के गहने चोरी

आभूषण की दुकान की खिड़की तोड़कर हजारों रुपए के गहने चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोअलग-अलगमामलों में चोर एक आभूषण की दुकान से और एक खेत से ट्रांसफार्मर का हजारों का कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।

पुलिस ने दोनों ही मामलों में शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। गांव पाई निवासी राजबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि रात के समय उसकी ज्वेलरी की दुकान की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। वहां से चोरों ने 70 हजार रुपए मूल्य के गहने चोरी कर लिए। इसकी जानकारी उसे सुबह मिली, जब वह दुकान में खोलने के लिए गया तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। उसने तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी। जांच अधिकारी एएसआई कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक अन्य मामले में पूंडरी बिजली विभाग के एसडीओ अरुण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि चोर 24 जनवरी की रात को गांव रसीना के खेतों से तीन ट्रांसफार्मरों का सामान चोरी कर ले गए। चोरी किए गए सामान की कीमत 66 हजार रुपए आंकी गई है। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।