पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने पिछड़ों के अधिकार का हनन किया है : महेंद्र धीमान

भाजपा ने पिछड़ों के अधिकार का हनन किया है : महेंद्र धीमान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुसूचितजातिएवं पिछड़ा वर्ग के विभिन्न संगठनों की एक बैठक करनाल रोड पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महेंद्र धीमन ने की संचालन संधीर बौद्ध ने किया।

प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर फौजी बालू ने कहा कि पिछड़ा वर्ग पिछड़ा वर्ग बी को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ मिले। वर्ष 1996 से पहले पिछड़े वर्ग को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ था, इसको हरियाणा सरकार को तुरंत बहाल करना चाहिए। पिछड़ा वर्ग का बैकलॉग सरकार को तुरंत भरना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जाटों के आरक्षण का समर्थन करके पिछड़ों के अधिकार का हनन किया है। हमें संख्या के आधार पर हिस्सेदारी मिले। महेंद्र धीमान ने बताया कि 17 फवरी को कैथल में कृपुरी ठाकुर की जयंती मनाई जाएगी। सम्मेलन का आयोजन कर गैर बराबरी खत्म करने का संकल्प लिया जाएगा। इस बैठक में फकीर चंद, बलराज कालिया, देशराज प्रजापति, ओमप्रकाश पांचाल, सुभाष चंद जांगड़ा, श्याम लाल, रामदास सौदा, गोपाल कश्यप, सुबेदार भाग सिंह, प्रेम कल्याण प्रजापति, पवन जांगड़ा मौजूद थे।