- Hindi News
- प्यौदा में अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
प्यौदा में अव्वल विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
कैथल | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्यौदा में एक कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। स्कूल की ओर से गणतंत्र दिवस, साइंस प्रदर्शनी, खेल-कूद, भाषण, पेंटिंग प्रतियोगिता, कला मॉडलिंग, स्काऊट, निबंध लेखन, प्रश्नोतरी में अव्वल आने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। प्राचार्य शमशेर कैंदल ने कहा कि अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। घर से प्रेरणा लेने के बाद विद्यार्थी सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। कार्यक्रम में रघबीर सिंह, सुरेश राविश, बलवान सिंह, राजबीर सिंह अर्चना चौधरी मौजूद थे।
कैथल . प्योदा के राजकीय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रा को सम्मानित करते प्रचार्य।