पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. गिल बने नीमा के जिला प्रधान

बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. गिल बने नीमा के जिला प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमा(नेशनलएंटीग्रेट मेडिकल एसोसिएशन) के सदस्यों की बैठक रविवार को शहर के एक निजी होटल में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता डॉ. बालकिशन मक्कड़ ने की। बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. जितेंद्र गिल को जिला प्रधान नियुक्त किया गया। डॉ. गिल भारतीय चिकित्सा परिषद के प्रदेश सदस्य हैं। डॉ. गिल ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई हैं, वे उसी बखूबी निभाएंगे। किसी भी काम के लिए 24 घंटे अपनी सेवाएं देने को तैयार रहेंगे। समाज में कई प्रकार की कुरीतियों ने अपनी जड़ों को फैलाया हुआ है। उन्हें खत्म करने के लिए सभी सदस्यों को सहयोग देकर दूर करना होगा।