- Hindi News
- बैंक भर्ती घोटाला: हटाए गए कर्मचारियों ने की निष्पक्ष जांच कराने की मांग
बैंक भर्ती घोटाला: हटाए गए कर्मचारियों ने की निष्पक्ष जांच कराने की मांग
को-ऑपरेटिवबैंककैथल में आऊट सोर्सिंग भर्ती में सारी गड़बड़ डायरेक्टरों ने की है। बैंक को सुचारू रूप से चलाने के लिए डायरेक्टर बोर्ड का गठन किया जाता है, लेकिन डायरेक्टर ही खुद गलत कार्य कर बैंक को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गलत तरीके से बैंक से लोन लिए हैं। जिस व्यवसाय के लिए लोन लिया है। कोई भी वह कार्य नहीं कर रहा है। इस कारण भी बैंक की रिकवरी कम रही है।
सुल्तान सिंह, बलिंद्र, नरेश कुमार, रूशतम, सुरेश कुमार, मुकेश विनोद ने बताया कि जिस ब्रांच में दो कर्मचारियों की जरूरत है। वहां पर पांच कर्मचारी लगा लिए हैं। एक-एक में पांच-पांच कर्मचारी खाली बैठे हैं। 15 के करीब ऐसी ब्रांच हैं जहां पर एक भी बाऊचर नहीं कटा है। कई कर्मचारी ऐसे हैं जो हाजिरी लगाकर चले जाते हैं और सारा दिन ब्रांच में आते ही नहीं। बैंक का सारा काम कंप्यूटर से होता है। क्लर्क कंप्यूटर आपरेटर को पासवर्ड देना होता है। अस्थाई कर्मचारी कोई भी फ्राड कर सकता है। हटाए गए कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ज्यादातर कंप्यूटर ऑपरेटरों की योग्यता पूरी नहीं है। इसकी भी जांच कराई जाए।