- Hindi News
- कैथल से पानीपत दिल्ली बस वाया राजौंद करने की मांग उठाई
कैथल से पानीपत दिल्ली बस वाया राजौंद करने की मांग उठाई
राजौंदसेपानीपत दिल्ली के लिए कोई भी सीधी बस नहीं है। इससे यात्रियों को एक घंटा का सफर कई-कई घंटों में तय करना पड़ता है। परिवहन विभाग को कैथल से वाया राजौंद पानीपत, दिल्ली के लिए बसें शुरू करनी की मांग ग्रामीण कर रहे हैं।
ग्रामीण देवेन्द्र कुमार, कर्मबीर, रामफल, कुलदीप सिंह फौजी, कमल शर्मा, राकेश कुमार, मोहन, नरेन्द्र ने बताया कि राजौंद से पानीपत दिल्ली के लिए कोई भी बस सीधी नहीं है, जिससे ग्रामीणों को एक घंटे का सफर कई कई घंटों में तय करना पड़ रहा है। जिससे यात्रियों का धन समय दोनों ही बर्बाद हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दिल्ली पानीपत जाने के लिए पहले असंध जाना पड़ता है, फिर असंध से सफीदों, सफीदों से पानीपत पानीपत से दिल्ली की बस मिलती है। कई बार असंध से बस मिलने कारण घंटों असंध में ही खड़ा रहना पड़ता है, जबकि राजौंद से गुजरने वाले मुख्य मार्ग दिल्ली पटियाला, हाइवे वाया पानीपत के नाम से जाना जाता है, लेकिन इस मार्ग पर दिल्ली पानीपत के लिए सीधी बस सेवा होने के कारण सवारियों को सर्दी के मौसम में समय धन दोनों बर्बाद करने पड़ते है। राजौंद से अधिकतर यात्री प्रतिदिन पानीपत दिल्ली के लिए जाते हैं।