पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 17 को महाशिवरात्रि, मंदिरों में तैयारियां शुरू

17 को महाशिवरात्रि, मंदिरों में तैयारियां शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाशिवरात्रिइसबार 17 फरवरी को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कस्बा के मंदिरों में तैयारियों चल रही है। क्षेत्र के कुछ मंदिरों में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं द्वारा जल चढ़ाने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। पंडित राम भगत आचार्य हरितस ने बताया कि महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में स्थित शिवलिंग पर जल चढ़ाने से 16 सोमवार जल चढ़ाने के समान पुण्य लगता है। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर व्रत रखने वाले श्रद्धालु व्रत कर सकते हैं। आचार्य ने बताया कि महाशिवरात्रि महा पर्व आदि-अनादि देव महादेव का पर्व है। यह पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है। प्रथम फाल्गुन माह में तथा दूसरा श्रावण माह में। विधि के विधान के अनुसार सृष्टि निर्माण का दायित्व श्री ब्रह्मा जी को, पालन पोषण का दायित्व श्री विष्णु जी को तथा सृष्टि संहार का भार श्री महादेव जी को सौंपा गया।