पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भैंस चोरी मामले में भगोड़े अपराधी को नौ वर्ष बाद किया गिरफ्तार

भैंस चोरी मामले में भगोड़े अपराधी को नौ वर्ष बाद किया गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल|पुलिस नेभैंस चोरी के एक मामले में वांछित भगोड़े अपराधी को नौ वर्ष बाद गिरफ्तार कर लिया है। अदालत के आदेश की अनदेखी करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ एक अन्य मामला दर्ज कर दिया गया है। न्यायालय के आदेश अनुसार आरोपी रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस पीआरओ आरएल खटकड़ ने बताया कि भगोड़ा पकड़ो प्रकोष्ठ के एएसआई शिवचरण को गुप्त सूचना मिली थी, कि क्योड़क निवासी रकमा उर्फ हॉडी सीवन रोड बाईपास पर आया हुआ है। जिला फैजाबाद गांव बितौली निवासी पालाराम की ढांड रोड पर भैंस डायरी थी। डायरी संचालक की शिकायत पर 27 सितंबर 05 को थाना शहर मे दर्ज मामले अनुसार रात के समय अज्ञात व्यक्ति डायरी से भैंस चुरा ले गया।