- Hindi News
- जनता को भाजपा की नीति का पता चल चुका है : रामेश्वर फौजी
जनता को भाजपा की नीति का पता चल चुका है : रामेश्वर फौजी
कैथल |अनुसूचित जातिऔर पिछड़ा अधिकार मंच हरियाणा की बैठक हनुमान वाटिका में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर फौजी बालू और संचालन मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर गुहणा ने किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार एक्जिट पोल ने दिखाई है, इससे बीजेपी के जनता विरोधी होने का पता चलता है। जनता को भाजपा की नीति का पता चल चुका है। आगे भाजपा किसी भी प्रदेश में सरकार नहीं बनाएगी। बैठक में प्रताप सिंह, बली चौहान, अजय धानिया, सुरेंद्र, प्रेमसिंह मौजूद थे।