लाखों का लालच दिखाकर 1720 रुपए ठगे
कैथल|टावर लगवानेके नाम पर लाखों का लालच दिखाकर लोगों को ठगा जा रहा है। ऐसी ही शिकायत लिपिक संजीव कुमार ने एसपी को दी है। उन्होंने शिकायत में उससे 1720 रुपए की ठगी बताई है। उन्होंने बताया कि समाचार पत्र में एक विज्ञापन में टावर लगवाने का विज्ञापन आया हुआ था। इसके बाद एक अन्य नंबर से फोन आया, जिसमें उसे 1720 रुपए फाइल तैयार के रूप में एक खाता संख्या देकर डलवाए गए और इसके बाद टावर लगाने की कार्रवाई बताते हुए 45525 रुपए डालने के लिए फोन आया। उन्होंने बताया कि टावर लगाने के नाम पर उससे 90 लाख रुपए देने का लालच दिया गया था और बताया गया था कि प्रतिमाह 85 हजार रुपए भी दिए जाएंगे। वह इस मामले तितरम थाना में शिकायत दी थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।